{"_id":"597f98914f1c1b443b8b469b","slug":"15015344419-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना के मोहल्ला घोसियान में सड़क पर ही बसा दी कॉलोनी-पालिका का अल्टीमेटम पूरा नहीं हटा अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना के मोहल्ला घोसियान में सड़क पर ही बसा दी कॉलोनी-पालिका का अल्टीमेटम पूरा नहीं हटा अवैध निर्माण
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी जानबूझकर बने रहे अनजान
मोहल्ला घोसियान में आठ लोगों को जारी किए नोटिस
एसडीएम के सख्त रवैए से हरकत में आया पालिका प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
एसडीएम के सख्त रवैए से पालिका प्रशासन की मोहल्ला घोसियान में लापरवाही एवं मिलीभगत खुलकर सामने आ गई है। इसके चलते पालिका ने आठ लोगों के खिलाफ अवैध कब्जे का नोटिस जारी किया है। वहीं, एक कब्जा धारक को जारी किए नोटिस के तहत 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा हो गया। इसके बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। वहीं, एसडीएम ने अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ पालिका को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पालिका क्षेत्र में अवैध कब्जों की भरमार है। पालिका कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी कर दायित्व पूरा कर लेती है। मोहल्ला घोसियान में मिलीभगत से भवन निर्माण चल रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत पालिका अधिकारियों से की परंतु उन्होंने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते एक ही दिन में नींव भरने से लेकर शाम तक गॉर्डर और पटिया डालने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। लोगों इसकी शिकायत एसडीएम राकेश कुमार सिंह से की थी। इस पर उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा था। हालांकि मकान का निर्माण करने वाला पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भूमि पर मालिकाना हक संबंधी कागजात नहीं दिखा सका था। इस पर पुलिस ने फरीददुदीन पुत्र हमीद को हिरासत में ले लिया था। वहीं, रात में निर्माण पूरा कर लिया गया। पालिका ने कागजात दिखाने एवं अवैध निर्माण को हटाने के लिए कब्जा धारक को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। यह समय सीमा रविवार को पूरी हो गई। फरीदुद्दीन ने जमीन संबधी कागज पालिका एवं राजस्व विभाग को टीम को उपलब्ध नहीं कराए। हालांकि पालिका द्वारा सोमवार तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इस मामले में एसडीएम राकेश कुुमार सिंह ने दोबारा पालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद पालिका ने जांच शुरू की तो पता चला कि मोहल्ला घोसियान में सड़क के एक तरफ ब्लॉक संसाधन केंद्र की दीवार के बराबर में पूरी कालोनी अवैध रूप से बसी हुई है। इसके बाद पालिका ने अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किए। इनमें फरीदुद्दीन पुत्र हमीद, अमीरूद्दीन पुत्र रहीमतुल्ला, नसरू पुत्र रहीमतुल्ला, रफीक पुत्र मम्मद, शाहिद पुत्र नजीर, मीम पुत्र नूर मोहम्मद, असलम पुत्र नूर मोहम्मद शामिल हैं। अब देखना है कि जिन लोगों ने अवैध निर्माण किए हैं। पालिका कब तक हटवाएगी। पालिका के लिपिक मनोज ने बताया कि आठ लोगों ने सड़क की भूमि पर कब्जा कर रखा है। उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। कब्जा नहीं हटाने पर पालिका जबरन हटवा देगी। इसके बाद खर्च भी वसूल करेगी।
-मामला संज्ञान में है। अवैध कब्जा करने का मामला गंभीर है। पालिका से इस मामले में सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है। यदि पालिका सख्त कार्रवाई नहीं करती तो दोषी कर्मचारियों से निपटा जाएगा। उनकी जिम्मेदारी है कि सड़क एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न हो सके।-राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सरधना