{"_id":"597a583c4f1c1b20798b49bc","slug":"1501190287414-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब\/नाले पर अवैध निर्माण में सपा नेता समेत 14 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब/नाले पर अवैध निर्माण में सपा नेता समेत 14 को नोटिस जारी
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के 14 तालाबों में से मुस्लिम बस्ती कुम्हारान में की कार्रवाई
पूर्व के अभियान में सैकड़ों लोगों को जारी किए थे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
नगर पालिका क्षेत्र के तालाबों और नालों से अवैध कब्जे हटवाने के लिए फिर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। हालांकि पालिका ने इस बार 14 तालाबों में से महज मुस्लिम बहुल क्षेत्र स्थित तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले 14 लोगों को नोटिस थमाए हैं। उन्हें पंद्रह दिन के भीतर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है।
नगर पालिका द्वारा एक बार फिर तालाबों एवं नजूल की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के अभियान की शुरूआत की गई है। पालिका ने अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। पालिका द्वारा नोटिस जारी किए जाने से कब्जा धारकों में हड़कंप है। वहीं, मोहल्ला कुम्हारान के लोगों में पालिका द्वारा उन्हें ही टारगेट बनाने पर रोष है। पालिका ने जिन लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उनमें शमीम पुत्र नजीर, जैबूनिशा पत्नी इस्लामुद्दीन, यूनुस पुत्र रफीक, फारूख पुत्र यामीन, सलीम पुत्र बशीर, शहजाद पुत्र उमरद्दीन, गफूर पुत्र मजीतुल्ला, नसरूद्दीन एवं सपा नेता डा. शाहिद पुत्र यासीन समेत 14 लोग शामिल हैं। फिलहाल पालिका की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप है। वहीं, सपा नेता डा. शाहिद ने बताया कि उसने अवैध कब्जा नहीं किया है। उसकी कुछ ईंट रखी हुई हैं। उन्हें जल्द हटा दिया जाएगा। मोहल्ला कुम्हारान के लोगों में पालिका द्वारा एक तालाब को लेकर की गई कार्रवाई पर रोष है।
नगर पालिका ने मोहल्ला कुम्हारान स्थित तालाब और नाले की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। जल्द ही अन्य तालाबों की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।-निरूपमा प्रताप, ईओ नगर पालिका सरधना