फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परिजनों ने दिया थाने में धरना, हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

परिजनों ने दिया थाने में धरना, हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Fri, 28 Jul 2017 02:58 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने दिया थाने में धरना, हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
हंगामे की आशंका के चलते अधिकारियों ने आसपास के थानों की पुलिस बुलाई, परिजन थाने में धरने पर बैठे
विज्ञापन

काबली गेट निवासी युवती का शव ईख के खेत में मिला था
परिजनों का हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगाम
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
मोहल्ला काबली गेट निवासी युवती डॉली के शव का पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। हंगामे की आशंका के चलते आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई थी। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। वे थाने पर धरना देकर बैठ गए।
मोहल्ला काबली गेट निवासी डॉली बीती रविवार दोपहर लापता हो गई थी। उसका शव बुधवार अपराह्न करीब दो बजे घर से कुछ दूर स्थित ईख के खेत में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। उसके पैरों में सलवार नहीं थी। पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतल और गिलास मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात एसएसपी ने भी थाने पहुंचे परिजनों से जानकारी ली थी। वहीं, पुलिस को शीघ्र खुलासे का आदेश दिया था। इस पर सीओ और थाना प्रभारी ने मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम कवाल में दबिश दी थी। डॉली का शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 12 बजे मवाना पहुंचा। उसका गमगीन माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने सीओ को घेरा
डॉली का अंतिम संस्कार करने के बाद अपराह्न करीब दो बजे उसकी मां, बहन, परिजन तथा आसपास के लोग थाने पहुंचे और सीओ का घेराव किया। वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर धरना देकर बैठ गए। सीओ ने उन्हें बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे
मृतका की बहन ने थाने में चेतावनी दी कि यदि उनको न्याय नहीं मिला तो वे सीएम योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगे। उनसे पूरे थाने को निलंबित किए जाने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि हत्यारों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। इसके बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
बिफरे परिजन
परिजन पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए मृतका की छोटी बहन और दो भतीजी को थाने में रात तक बैठाए रखने पर भी बिफरे। इस पर सीओ ने परिजनों को शांत कर बताया कि पूछताछ के लिए बुलाया था।
रिश्तेदारी में रहने वाले युवक पर शक
जिस युवक पर हत्या की आंशका व्यक्त की जा रही है। बताया कि वह मृतका के घर के निकट ही रिश्तेदार के यहां रहता था। डॉली के लापता होने वाले दिन से ही वह नहीं दिखा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दो बार दबिश दे चुकी है।

डॉली की सलवार बरामद नहीं
मृतका डॉली के शरीर पर सलवार नहीं थी। जिसको पुलिस तलाश नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर मृतका की सलवार नहीं मिली है।
गला काटकर की गई हत्या
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉली की हत्या धारदार हथियार से गर्दन काटने से हुई है।
कोट
सीओ मवाना यूएन मिश्र का कहना है कि हत्यारोपी का पता लग चुका है। उसको शीघ्र गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed