{"_id":"596f7c914f1c1b724e8b481e","slug":"15004786816-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट से झुलसे लाईनमैन ने उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में दम तोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट से झुलसे लाईनमैन ने उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में दम तोडा
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों का एसडीओ, जेई और ठेकेदार के खिलाफ आरोप
ग्रामीणों को रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मढियाई स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर बीती 11 जुलाई को विद्युत फाल्ट दूर करते समय झुलसे बिटावदा निवासी संविदा लाइनमैन की बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके परिजनों ने विद्युत निगम के एसडीओ, जेई और ठेकेदार पर हत्या के इरादे से विद्युत पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाया। वहीं, बुधवार को दोषियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली में मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावदा के ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। उन्होंने बताया कि मढियाई स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर बीती 11 जुलाई को संविदा लाइनमैन अंकुर पुत्र सुशील विद्युत पोल पर काम करने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा आनन-फानन में मेरठ के सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि जिस समय परिजन पहुंचे वहां से विद्युत निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी जा चुके थे। अंकुर की हालत तब तक काफी बिगड़ चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने अपने ही खर्चे पर अंकुर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुधवार सुबह अंकुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर एसडीओ, जेई और ठेकेदार के खिलाफ जानबूझकर हत्या के इरादे से विद्युत पोल पर चढ़ा देने का आरोप लगाया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इस दौरान बिटावदा के ग्राम प्रधान सुधीर कुमार, नीटू सहरावत, मनोज ठेकेदार, प्रताप, रामधन आदि ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं, इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने तहरीर पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने मृतक अंकुर के पिता सुशील की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।