फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक केसरिया रंग में रंगा हाईवे

हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक केसरिया रंग में रंगा हाईवे

Wed, 19 Jul 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक केसरिया रंग में रंगा हाईवे
मेरठ/मोदीपुरम। हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक केसरिया रंग से हाईवे अट गया है। दूर-दूर तक कांवड़ियों का रैला नजर आ रहा है। कोई घर की सुख शांति तो कोई देश में अमन चेन के लिए कांवड़ लेकर हरिद्वार से आ रहे है। वहीं जहां बम बम भोले के उद्घोष हैं वहीं भगवान भोलेनाथ के भजनों से हाईवे गूंज रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर शिव भक्त डीजे पर बजते भजनों के साथ नाचते हुए शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। कांवड़ मेले में भगवान भोलेनाथ की झांकियां सभी का मनमोह रही हैं। शहर हो या देहात, सभी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं, पुरुष और बच्चे शाम होते ही कांवड़ मार्ग पर सड़क किनारे बैठकर मनमोहक झांकियां देखने आ रहे हैं। जैसे-जैसे शिवरात्रि नजदीक आ रही है कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हर की पौड़ी से लेकर दिल्ली तक केसरिया रंग ही दिखाई दे रहा है। बड़ी-बड़ी कांवड़ों के अलावा रंग बिरंगी लाइटों से सजी कांवड़ भी हाईवे से गुजर रही है। वहीं दिल्ली निवासी अजीत पाल का कहना है कि वह घर में सुख शांति और छोटी बहन की शादी हो जाए इसके लिए कांवड़ लेकर आ रहा है। वह अपनी पत्नी अंजली के साथ पहली बार कांवड़ लाए है। फरीदाबाद निवासी श्यामसुंदर का कहना है कि वह परिवार के साथ-साथ देश में सुख शांति के लिए कांवड़ लेकर आ रहे हैं। वह चार वर्षों से लगातार कांवड़ लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


डाक कांवड़िये चले हरिद्वार
मोदीपुरम। मंगलवार को दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा, राजस्थान आदि के डांक कांवड़िये डीजे साउंड लेकर हरिद्वार के लिए हाईवे से गुजरे। वहीं लोकल की कांवड़ अंतिम दिन ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजनों पर शिवभक्तों ने किया नृत्य
मोदीपुरम। रुड़की रोड पर मित्र मंडल कांवड़ सेवा समिति के भंडारे में मंगलवार रात खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें खाटू श्याम के भजनों पर शिव भक्त झूमे। अनिल गर्ग, लोकश मोहन शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, मनोज जिंदल, गौरव बंसल, राहुल अग्रवाल, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


भराला झाल पर शिविर का उद्घाटन
मोदीपुरम। भराला झाल पर भराला के ग्रामीणों ने शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र भराला ने किया। भाजपा नेता ने इस दौरान शिवभक्तों का हाल जाना और शील्ड देकर सम्मानित भी किया। सरदार सिंह, धर्मा सिंह, गौतम सिवाच, अमित मुखिया, मोहित सिवाच, मोंटू, गुड्डू, आशीष सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed