{"_id":"596e79d34f1c1b033a8b46af","slug":"150041244113-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्तों की सेवा कर रही है विदेशी बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्तों की सेवा कर रही है विदेशी बहू
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाईवे से गुजर रहे शिवभक्तों की सेवा में विदेशी बहू भी लगी हुई है। विदेशी बहू पिछले पांच साल से कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा करती है। वह खुद ही खाना बनाकर शिवभक्तों को खिला रही है।
मेरठ सदर बाजार निवासी अरविंद एलन के बेटे मोहित एलन की शादी वर्ष 2011 में चैक गणराज्य निवासी इवाना से हुई थी। मोहित एलन का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस और इवाना एक फिजियोथेरेपिस्ट है। अरविंद एलन ने सिवाया में कांवड़ शिविर लगा रखा है। इस बार यह उनका सातवां कांवड़ शिविर है। इसमें इवाना भी शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है। इवाना का कहना है कि जब वह यहां आई तो हिंदी बोलनी नहीं आती थी, अब वह अच्छे से हिंदी भी बोल लेती है और काम भी कर लेती है। शिवभक्तों की सेवा करने में आनंद आता है। इवाना खुद खाना बनाती है और शिवभक्तों को खिलाती है। इवाना के सहयोग को देखकर उसके ससुराल वाले भी खुश है। पति मोहित एलन का कहना है कि इवाना हर साल सहयोग करती है। उनके साथ में परिवार के दीपक एलन, योगेंद्र एलन, राजेंद्र एलन, भूषण शर्मा आदि भी लगे हुए है।