{"_id":"596e1c144f1c1b9b3b8b474f","slug":"150038844319-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पहुंचा शूटर शार्दूल विहान के स्वागत में उमड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पहुंचा शूटर शार्दूल विहान के स्वागत में उमड़े ग्रामीण
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। फिनलैंड में हुई इंटरनेशनल जूनियर शॉटगन कप में शार्दूल विहान ने ब्रांज मेडल जीता। गांव पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
सिवाया गांव निवासी शार्दूल विहान पुत्र दीपक विहान ने 10 से 16 जुलाई तक फिनलैंड के शहर ओरीमाटीला में हुए कप में हिस्सा लिया था। शार्दूल की टीम ने गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा मे ब्रांज जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दीपक विहान ने बताया कि पूर्व में जयपुर में हुई चैंपियनशिप में सीनियर में सिल्वर मेडल और जूनियर में गोल्ड मेडल जीता था। अब वह 12 अगस्त को इटली में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप और 1 से 10 सितंबर तक रूस में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा। ग्रामीणों ने फूल मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ उसका स्वागत किया। बकौल शार्दूल विहान 2020 में होने वाले ओलंपिक में खेलना उसका लक्ष्य है। इस दौरान दादा ओमपाल सिंह, चाचा मनोज विहान, मंजू विहान, रितू विहान, धर्मेद्र शर्मा, समरपाल चौधरी, जितेंद्र प्रधान, मोंटू विहान, अरुण गुर्जर, दिग्विजय मौजूद रहे।