फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 cases registered, 8 arrested for posting fake and misleading drone images

ड्रोन की फर्जी व भ्रामक पोस्ट करने पर 15 केस दर्ज, 8 गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 cases registered, 8 arrested for posting fake and misleading drone images
मेरठ। ड्रोन के संबंध में सोशल मीडिया पर फर्जी रील व पोस्ट डालकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी करते हुए अभी तक 28 पोस्ट चिह्नित की हैं। 11 थानों में 15 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिले में पिछले दिनों ड्रोन के संबंध में सोशल मीडिया पर कई अफवाह फैली। कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फर्जी रील और पोस्ट कर लोगों में भय उत्पन्न किया। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के में पुलिस टीमों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की लगातार मॉनिटरिंग की। इसमें पाया गया कि इंस्टाग्राम पर 19 पोस्ट, फेसबुक पर 7 पोस्ट और ट्विटर पर 2 पोस्ट ड्रोन से संबंधित झूठी सूचना के साथ अपलोड की गई थी। कुल 28 पोस्ट चिह्नित की गईं। इन 28 फर्जी पोस्टों के आधार पर जिले के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

थाना परीक्षितगढ़ तीन, परतापुर और जानी में दो-दो, भावनपुर, लोहियानगर, मेडिकल, मुंडाली, सरधना, किठौर, कंकरखेड़ा और टीपीनगर में एक-एक मुकदमे दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास अभी जारी है। एसएसपी ने कहा ड्रोन के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक व झूठी सूचना पोस्ट करना और थाना पुलिस को सूचित किए बिना ड्रोन उड़ाना दंडनीय अपराध है। इसका पालन न करने वालों के विरूद्ध भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed