{"_id":"595915f94f1c1b8e548b4770","slug":"14990106035-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि के एफसी का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि के एफसी का हुआ तबादला
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के वित्त नियंत्रक सत्येंद्र कुमार का तबादला हो गया। 1 फरवरी 2013 को सत्येंद्र कुमार ने विवि में वित्त नियंत्रक के पद पर ज्वाइन किया था। फिलहाल वित्त नियंत्रक को वित्त विभाग के लखनऊ मुख्यालय पर अटैच किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विवि को नए आयाम पर पहुंचाया। विवि में जहां कैश-लेश की सुविधा को शुरू कराया। वहीं विवि में सभी लेन-देन डिजिटल के माध्यम से शुरू कराए। उनके कार्यकाल के दौरान कृषि विवि राज्य का पहला डिजिटल विवि बना। इसके अलावा विवि की सुरक्षा को चाक-चौबंद कराने के लिए उन्होंने पूर्व सैनिकों को सुरक्षा में तैनात कराया।
आरके त्यागी बने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी
मोदीपुरम। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग कार्यालय मोदीपुरम में भी बड़े पैमाने पर राज्य सरकार द्वारा तबादले किए गए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अतुलेश यादव को आगरा भेजा गया। जबकि बरेली से आरके त्यागी को मेरठ भेजा गया है। एई अंकित सिंह का तबादला गाजियाबाद ओर सहायक वैज्ञानिक पवन मिश्रा का सहारनपुर तबादला कर दिया गया है। जेई एनएम त्रिपाठी को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।