{"_id":"595181714f1c1bb2338b4902","slug":"14985138193-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर टोल प्लाजा पर भीषण जाम, यात्री गर्मी में बिलबिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर टोल प्लाजा पर भीषण जाम, यात्री गर्मी में बिलबिलाए
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। ईद पर सिवाया टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। टोल प्लाजा पर रविवार और शनिवार को अक्सर जाम लगता है। सोमवार को ईद के कारण वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। सुबह से लेकर शाम तक रुक रुक कर जाम लगता गया। भराला झाल और दूसरी ओर भगवती कॉलेज तक जाम लगा हुआ था। शाम को चार बजे से लेकर रात में आठ बजे तक भीषण लगा रहा। दिल्ली के यात्रियों की टोल कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हो गई। टैक्स को लेकर विवाद हुआ और जाम के कारण लाइन बढ़ती चली गई। किसी तरह उसे समझाकर कार को निकाला।
टोल टैक्स को लेकर विवाद
मोदीपुरम। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भगतराम परिवार के साथ देहरादून से घर जा रहे थे। उनके साथ बेटा अरुण, पत्नी और अन्य परिवार के सदस्य थे। सोमवार शाम छह बजे टोल प्लाजा पर टीसी को अरुण ने टैक्स काटने के लिए 500 रुपये का नोट दिया। टीसी ने टैक्स काटकर 20 रुपये वापस किए। कार चालक ने टीसी से 430 रुपये वापस मांगे। टीसी ने 100 रुपये देने की बात कही। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कार सवार परिवार ने हंगामा कर दिया। उन्होंने टोल अधिकारियों से रजिस्ट्रर में शिकायत लिखने की बात कही। लेकिन रजिस्ट्रर नहीं आने पर उन्होंने दिल्ली में शिकायत की बात कही और चले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक वह चले गए। इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।