फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए किया गया अलर्ट

स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए किया गया अलर्ट

Sat, 24 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए किया गया अलर्ट
मेरठ। शहर में पिछले डेढ़ महीने में स्वाइन फ्लू का तीसरा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने अलर्ट जारी किया है, साथ ही स्वाइन फ्लू से पीड़ित महेंद्र कुमार के नजदीकी 10 परिजनों को स्वाइन फ्लू की दवा टेमी फ्लू की खुराकें दी गई हैं, ताकि वे इस बीमारी से दूर रहें। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती महेंद्र की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ का कहना है कि कंट्रोल रूम की टीम को महेंद्र कुमार के परिजनों के पास भेजा गया था। उनके करीबी 10 लोग बताए गए हैं, जो उनके संपर्क में ज्यादा थे, उन्हें टेमी फ्लू की दवाई दी गई है। एपिडेमियोकोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। वे मेडिकल कॉलेज में महेंद्र का हाल भी पता कर रही हैं और पिछले जो दो मरीज मेरठ में मिले थे, उनका भी अपडेट लिया जा रहा है। डॉ. डंटन ने बताया कि पहले मिले दोनों मरीज जिनमें एक एआरटीओ हैं और दूसरी एक महिला हैं, वे दोनों अब स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद मिला था इलाज
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में महेंद्र कुमार (60) को भर्ती कराया था, जिन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्हें डेढ़ घंटे बाद भर्ती किया गया था, इस दौरान वे एंबुलेंस में ही रहे थे। इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा को लखनऊ में अवगत कराया गया था। तब उन्हें भर्ती किया गया था। वह वेस्टर्न कचहरी रोड पर रहते हैं। इनके भाई सुधांशु का कहना है कि महेंद्र का हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
मेडिकल कॉलेज में भर्ती महेंद्र की हालत स्थिर
मरीज के 10 परिजनों को दी गई टेमी फ्लू की दवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed