फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक जुलाई से फिर बढ जाएगा टोल टैक्स

एक जुलाई से फिर बढ जाएगा टोल टैक्स

Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से फिर बढ जाएगा टोल टैक्स
एक जुलाई से एनएच-58 पर बढ़ेगा टोल टैक्स
विज्ञापन

10 से 30 रुपये तक वाहनों पर बढ़ जाएगा बोझ
टोल-वे कंपनी ने एनएचएआई को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा और एनएचएआई एक जुलाई से दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। टोल-वे कंपनी ने एनएचएआई को हरी झंडी देने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
एनएच-58 पर सिवाया गांव के पास वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा है। टोल-वे कंपनी अब एक जुलाई से बढ़ा टैक्स वसूलेगी। टोल बढ़ोतरी में कार-जीप पर पांच से 10 रुपये, बस, ट्रक और मल्टीएक्सल वाहन पर 20 से 30 रुपये तक अतिरिक्त टोल टैक्स अदा करना पड़ेगा। एनएचएआई और टोल-वे कंपनी टैक्स बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे है। लोकल टैक्स बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। वर्तमान में लोकल टैक्स 15 रुपये है। हालांकि बीते दो साल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर जरूरी सुविधाएं
सुलभ शौचालय, यात्रियों के लिए कैंटीन व्यवस्था, मेडिसिन की व्यवस्था, दुपहिया वाहनों के लिए अलग लेन, एंबुलेस के लिए अलग लेन, स्वच्छ पेयजल, अलग वीआईपी लेन।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था कंपनी का वादा
टोल प्लाजा का शुभारंभ 26 अप्रैल 2011 को हुआ था। इसे शुरू करने से पहले वेस्टर्न यूपी टोल-वे कंपनी और एनएचएआई ने वादा किया था कि कंपनी परतापुर बाईपास से लेकर मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे तक काम पूरा होने के बाद ही टैक्स वसूलेगी। लेकिन बिना वादा पूरा किए टोल वसूला जा रहा है। हाईवे पर भी अभी कई सुविधाओं का टोटा है।

किस नियम से बढ़ता है टोल
टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ाने का कोई नियम नहीं है। कंपनी एक साल में तीन बार तक टैक्स बढ़ा देती है। वर्ष 2012 में कंपनी ने एक साल में तीन बार टैक्स बढ़ाया था। जबकि कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गजट के अनुसार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए टोल बढ़ाया जाता है। पिछले दो सालों से टोल में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

कब कितने बढे़ दाम
वर्ष 2011 2012 2013 2014
कार/जीप 40 45/65/70 75 80
बस/ ट्रक 395 400/410/420 430 455
लोकल 10 15 15 15
नोट: वर्ष 2012 में टोल तीन बार बढ़ाया गया था, जबकि वर्ष 2015-16 में पांच रुपये कम किया गया था।

टोल पर लगने वाला टैक्स
वाहन संभावित दरें वर्तमान दर
कार -जीप 85 75
हल्के वाहन मिनी बस 150 135
ट्रक/बस दो एक्सल 295 275
दो बहुधुरीय यान 475 445
लोकल 20 15

लोकल किराया बढ़ाने पर कंपनी में डर
टोल के सूत्रों का कहना है कि लोकल टैक्स पांच रुपये बढ़ाने की तैयारी कंपनी ने कर ली है। पिछले चार सालों से लोकल टैक्स नहीं बढ़ाया गया था। कंपनी को आशंका थी कहीं हंगामा न हो जाए। इस बार कंपनी ने एनएचएआई को भेजे प्रस्ताव में लोकल टैक्स भी बढ़ाया है।


वर्जन
एनएचएआई के निर्देश पर ही टोल की बढ़ोतरी की जाती है। प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा गया है। वहां से निर्देश मिलने के बाद ही टोल की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। रुके हुए काम भी पूरे कराए जा रहे हैं। एनएचएआई के निर्देश पर ही टैक्स में बढ़ोतरी की जाएगी।
जीवी रंगासांई, टोल डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed