{"_id":"594c32f84f1c1b6e1b8b459e","slug":"14981660457-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस ने कराया गर्मी का अहसास, पारा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस ने कराया गर्मी का अहसास, पारा बढ़ा
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी बना हुआ है। बुधवार को बारिश के बाद जहां गर्मी से राहत रही, वहीं बृहस्पतिवार को उमस ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
पिछले तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को उमस बढ़ने से तापमान भी बढ़ गया। गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। तापमान बढ़कर 35 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। 26 और 27 जून को फिर से बारिश की संभावना है।