फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का आगाज मेरठ से

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का आगाज मेरठ से

Thu, 22 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का आगाज मेरठ से
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- पहले विचार सम्मेलन में दिखी पार्टी की झलक, जुलाई में होगा बड़ा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे शिवपाल यादव ने जिस समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पार्टी का एलान विगत पांच मई को किया था, उसका आगाज अगले महीने मेरठ से होने जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव शामिल होंगे। मोर्चा की एक झलक बृहस्पतिवार को बांबे बाजार में आयोजित विचार सम्मेलन में देखने को मिली।
यह सम्मेलन मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज मुख्य अतिथि थे, जबकि मौलाना एमआर शाहीन जमाली विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन सरधना विस के पूर्व प्रत्याशी पिंटू राणा ने आयोजित कराया। इसमें शिवपाल यादव की शान में कसीदे पढ़े गए। कार्यक्रम स्थल के बाहर जो पोस्टर लगा था, उसमें लिखा था, ‘शिवपाल यादव के सम्मान में-सर्व समाज मैदान में। संघर्ष जिसकी पहचान है, शिवपाल उसका नाम है’।
विज्ञापन

पिंटू राणा ने कहा कि मोर्चे की यह पहली बैठक थी। मेरठ में 1857 में जिस तरह सर्व समाज के लोगों ने क्रांति की थी। उसी तरह यह मोर्चा सभी धर्मों को साथ लेकर चलेगा। मोर्चे का बड़ा कार्यक्रम जुलाई में मेरठ में होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव को बुलाया जाएगा। मोर्चा सर्व समाज की पार्टी की होगी। मौलाना एमआर शाहीन जमाली ने कहा कि पिंटू राणा में सभी धर्मों को साथ लेकर चलने का जज्बा है, जो उन्हें आगे ले जाएगा, इसके लिए वे संघर्ष कर रहे हैं। सम्मेलन में प्रदीप गर्ग, अभिषेक, नरेश चौधरी, प्रवीण सिंघल, सरदार मोहन सिंह, मयंक त्यागी, मौलाना कामिल, रविंद्र, पंकज राघव, जतिन भड़ाना, विनीत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed