फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमआरआई के लिए बेटी को स्ट्रेचर पर लेकर घूमता रहा पिता

एमआरआई के लिए बेटी को स्ट्रेचर पर लेकर घूमता रहा पिता

Wed, 21 Jun 2017 03:07 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
एमआरआई के लिए बेटी को स्ट्रेचर पर लेकर घूमता रहा पिता
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई करने से इनकार कर दिया गया तो एक पिता अपनी मासूम बच्ची को स्ट्रेचर पर लेकर प्राइवेट सेंटरों में घूमता रहा, लेकिन फीस महंगी होने के कारण उसे वहां से भी वापस लौटना पड़ा। बच्ची के पिता का कहना है कि रविवार को बच्ची गांव में खेल रही थी, इस दौरान वह बुग्गी के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को डॉक्टरों ने एमआरआई कराने के लिए कहा, मगर एमआरआई करने वाले स्टाफ ने यह कहते हुए एमआरआई करने से इंकार कर दिया कि वे 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती हुए लोगों की ही एमआरआई करते हैं। इसे भर्ती हुए ज्यादा समय हो चुका है। इसके बाद बच्ची का पिता उसे स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल के बाहर प्राइवेट सेंटरों पर गया। इस दौरान एक डॉक्टर उन्हें मिले, जिन्होंने कहा कि वे मेडिकल कॉलेज में ही एमआरआई करा देंगे। पीड़ित का कहना है कि वापस आने के बाद भी एमआरआई नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed