फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूपी कैटेट की काउंसलिंग 24 से, एक एक बच्चे की होगी फोटेग्राफी

यूपी कैटेट की काउंसलिंग 24 से, एक एक बच्चे की होगी फोटेग्राफी

Mon, 19 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी कैटेट की काउंसलिंग 24 से, एक एक बच्चे की होगी फोटेग्राफी
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ====
विज्ञापन


18 कमेटियों की निगरानी में
24 से यूपी कैटेट काउंसलिंग

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)।
प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए यूपी कैटेट की काउंसलिंग 24 से 30 जून तक चलेगी। काउंसलिंग के दौरान फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विवि प्रशासन ने 18 कमेटियों का गठन किया। यह कमेटियां फोटो मिलान से लेकर प्रमाणपत्रों की जांच तक का काम करेंगी। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी को काउंसलिंग से एक दिन पहले विवि के गांधी हॉल में रिपोर्ट करना होगा। यहां पर प्रमाणपत्रों की जांच होगी। काउंसलिंग में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर, नरेंद्र देव कृषि विवि फैजाबाद, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में प्रवेश दिया जाएगा। छह दिन चलने वाली काउंसलिंग में पहले दिन तीन सौ छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। बता दें कि इस बार यूपी कैटेट का एंट्रेंस कृषि विवि मेरठ ने आयोजित किया था। इसका रिजल्ट 30 मई को घोषित हुआ था।

काउंसिलिंग में ये रहेगा खास
कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने बताया कि यूपी कैटेट की काउंसलिंग में इस बार प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटोग्राफी होगी। उसका परीक्षा के दौरान लिए गए फोटो से मिलान किया जाएगा। डाक्युमेंट की गहनता से जांच होगी। ताकि कोई फर्जीवाड़ा न हो सके। पहले भी काउंसलिंग के दौरान कई फर्जी कैंडीडेट पकड़े गए थे, इसकी रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


काउंसिंलिंग के लिए ये है जरूरी
500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट वित्त नियंत्रक सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी के नाम और 5000 रुपये प्रारंम्भिक शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट वित्त नियंत्रक के नाम बनाया जाएगा। जिसे लेकर 23 जून को छात्र को विवि में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज साथ लाएं
- हाईस्कूल की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- स्कूल की टीसी और तीन फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र

ऐसे होगी काउंसिलिंग
रिपोर्टिंग डेट काउंसिंलिग रैंक
23 जून 24जून 01-300
24 जून 25जून 301-700
25 जून 26जून 701-1400
26 जून 27 जून 1401-2400
27जून 28 जून 2401-3600
28जून 29जून 3601-4800
29जून 30जून 4801-10109

वर्जन
काउंसलिंग के लिए रिपोर्टिंग 23 जून से शुरू हो जाएगी। कमेटी प्रत्येक अभ्यर्थी पर नजर रखेगी। फोटो से मिलान किया जाएगा। किसी तरह की भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। काउंसलिंग के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीटों के अनुसार ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
डॉ. आरआर सिंह, रजिस्ट्रार

प्रमुख बिंदु===
काउंसलिंग कराने के लिए एक दिन पहले विवि में करना होगा रिपोर्ट
चार विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए छह दिन तक चलेगी काउंसलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed