{"_id":"594190af4f1c1b64088b4662","slug":"14974691297-kahkra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगो ने ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर जेई का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगो ने ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर जेई का किया घेराव
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला रामपुर स्थित डूडा कॉलोनी में फैक्ट्री को आपूर्ति के लिए विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफार्मर को मकानों के बाहर लगाने का लोगों ने विरोध कर जेई का घेराव किया। विरोध के चलते कर्मी ट्रांसफार्मर को लेकर लौट गए।
बुधवार को दोपहर दो बजे विद्युत कर्मी नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित डूडा कॉालोनी में एक फैक्ट्री की विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे। विद्युत कर्मी ट्रांसफार्मर को फैक्ट्री के सामने मार्ग पर लगाने के बजाय पास के लोगों के मकानों के बाहर लगाने लगे। इसका मोहल्लेवासियों ने विरोध कर कहा मकानों के बाहर ट्रांसफार्मर लगने से आए दिन स्पार्किंग होगी। इससे कॉलोनी के लोगों को दिक्कत हो सकती है। उन्होंने प्रदर्शन कर जेई रवि प्रताप का घेराव कर कहा किसी भी कीमत पर फैक्ट्री को आपूर्ति देने वाले ट्रांसफार्मर को नहीं लगने देंगे। विरोध के चलते कर्मी ट्रांसफार्मर को नहीं लगा पाए। करीब एक घंटे बाद कर्मी चले गए। इसमें रामकिशन, भगवती, सोमवती, ममता, सुभाष, अरुण, भगवत, महेंद्र पांचाल, चंद्र मोहन, सुनीता आदि रहे।