{"_id":"594036a54f1c1ba50a8b46f7","slug":"149738054110-kahkra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भूमाफिया टीम ने ग्राम सुन्हैडा मे पहुंच हटवाये तालाब से अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भूमाफिया टीम ने ग्राम सुन्हैडा मे पहुंच हटवाये तालाब से अवैध कब्जे
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्हैडा में अवैध निर्माण पर लगाए निशान
खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में तहसीलदार दीपक कुमार की देखरेख में एंटी भूमाफिया टीम ने तालाब की भूमि पर किए अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाया। टीम में शामिल लेखपालों ने तालाब की भूमि की पैमाइश करने के साथ ही तालाब की भूमि पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर किए निर्माण कार्य को चिह्नित किया। इन सभी पर निशान लगाए। तालाब की भूमि पर किए अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार दीपक कुमार ने सभी को अपने अपने तालाब की भूमि पर बने अवैैध को तोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि स्वयं नहीं तोड़ा तो मशीन लगाकर तुड़वाया जाएगा। इसका खर्च भी कब्जा धारक से वसूला जाएगा। तहसीलदार की चेतावनी के बाद कुछ लोगों ने अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया।