{"_id":"594035aa4f1c1b26098b46fc","slug":"149738029114-kahkra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से पहुंची वात्सल्य की टीम ने सीएचसी वं आंगनवाडी केंद्र पर पहुंच ली स्वास्थ सेवाओ की जानकारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से पहुंची वात्सल्य की टीम ने सीएचसी वं आंगनवाडी केंद्र पर पहुंच ली स्वास्थ सेवाओ की जानकारी।
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया
खेकड़ा (बागपत)। लखनऊ वात्सल्य की टीम ने ग्राम काठा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के कार्य को देखा। मंगलवार को ग्राम काठा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को गति देने के लिए एनजीओ वात्सल्य लखनऊ की टीम पहुंची। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए केंद्र पर आए बच्चों के अभिभावकों एवं आंगनबाड़ियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्वास्थ्य जांच टीम को आवश्यक हिदायतें दी। इसके बाद सीएचसी पहुंचकर सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक से आयरन गोलियों के वितरण के बारे में जानकारी ली। टीम ने डीआईओ डॉ. नीरज त्यागी से भी वार्ता की और कार्यक्रम को गति देने के लिए नवीनतम जानकारी उन्हें दी। इस दौरान डॉ. दीप्ति मलिक, डॉ. गौरव वर्मा, संदीप संधू, प्रभा रस्तोगी, धर्मेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, पंकज जोशी, शिवशरण आदि रहे।