{"_id":"593d9cf64f1c1b37348b4577","slug":"14972101245-kahkra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से अटे पडे नाले की लोगो ने सफाई कराये जाने की उठायी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से अटे पडे नाले की लोगो ने सफाई कराये जाने की उठायी मांग
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। स्थानीय लोगों ने नगर पालिक अध्यक्ष से गंदगी से अटे नाले की सफाई कराने की मांग की।
खेकड़ा नगर के गंदे पानी की निकासी का एक मात्र साधन पश्चिमी छोर से गुजर रहा गंदा नाला है। इससे खेकड़ा नगर का संपूर्ण पानी होकर जाता है। गंदा नाला गंदगी से अटा होने के कारण आगामी मानसून की बारिश के चलते गंदे पानी की निकासी न होने का डर नगर के लोगों को सता रहा है। आलम यह है कि गंदा नाला अस्सी प्रतिशत गंदगी से अटा है। बारिश होते ही पानी नगर के निचले हिस्सों एवं गंदे नाले के आस पास के मकानों आदि में भर जाएगा। परेशान लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष खेकड़ा नीलम धामा से हस्तक्षेप कर गंदे नाले की अविलंब सफाई कराने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की बात कही।