फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लंदन का आतंकी हमला इस्लाम को बदनाम करने की साजिश: मदनी

लंदन का आतंकी हमला इस्लाम को बदनाम करने की साजिश: मदनी

Wed, 07 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
लंदन का आतंकी हमला इस्लाम को बदनाम करने की साजिश: मदनी
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने लंदन में हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हुए इसे अमानवीय बताया है। मदनी ने दिल्ली में स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन को इससे संबंधित एक पत्र भी भेजा है। इसमें जमीयत उलमा की ओर से ब्रिटिश सरकार और प्रशासन से सहानुभूति और मरने वालों के परिवारों से संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

मंगलवार को मौलाना महमूद मदनी ने यहां कहा कि यूरोप और पश्चिमी देशों में इस तरह के हमले सोची-समझी साजिश के तहत इस्लाम धर्म को बदनाम करने और इसके मानने वालों के खिलाफ नफरत का वातावरण स्थापित करने के नापाक इरादे से किए जाते हैं। इसलिए जमीयत उलमा-ए-हिंद लंदन में हुए ऐसे आतंकी और कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करता है। मदनी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी धर्म जाति वर्ग के खिलाफ न हो बल्कि संयुक्त तौर से आतंकियों की मदद करने वाले संगठन या लोगों को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed