फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम ने खिलाड़ी को दिया मदद का आश्वासन

एसडीएम ने खिलाड़ी को दिया मदद का आश्वासन

Wed, 07 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने खिलाड़ी को  दिया मदद का आश्वासन
खिलाड़ी को दिया मदद का आश्वासन
विज्ञापन

जानसठ। गांव भलेड़ी के किक बाक्सिंग चैंपियन खिलाड़ी ने एसडीएम व बीडीओ से अमेरिका में होने वाली 11वीं विश्व चैंपियनशिप खेलने जाने के लिए मदद मांगी है। एसडीएम ने हर संभव सहायता करने वह शासन से भी मदद कराने का आश्वासन दिया है।

गांव भलेड़ी निवासी संजीव प्रजापति किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में दो बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने जाने के लिए चुना जा चुका है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कोई सहायता नहीं मिलने से पहली बार आस्ट्रेलिया में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सका था। इस बार संजीव प्रजापति का चयन हाल ही में हुई दिल्ली में मार्शल प्रतियोगिता में उसने स्वर्ण पदक व रजत पदक जीतकर अमेरिका में होने वाली 11वीं विश्व मार्शल चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई है। खिलाड़ी के पास आर्थिक तंगी की वजह से अमेरिका में खेलने जाने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। खिलाड़ी ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व बीडीओ विजय प्रताप यादव को अपनी आर्थिक तंगहाली के बारे में बताया और चैंपियनशिप में जाने के लिए आर्थिक मदद की मांग रखी। खिलाड़ी ने अपने खंडहर पड़े मकान को भी पक्का बनवाने के लिए भी एसडीएम से गुहार लगाई। दोनों अधिकारियों ने हर संभव खिलाड़ी को सहायता करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने शासन स्तर पर हर भी आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है। कसबे की सामाजिक संस्था जागरुकता मंच के कार्यकर्ता विभा सिंह, पुष्पराज तंवर, परविंदर भडाना, मोहित, सोनल व सौरभ आदि कार्यकर्ताओं ने भी खिलाड़ी को आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed