{"_id":"593701c34f1c1b683e8b45f6","slug":"149677717016-khatauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी
खतौली। तहसील दिवस में डीएम ने लंबित शिकायतों पर नाराजगी प्रकट की। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। भीषण गरमी के चलते अधिकारी व फरियादी पसीने पसीने हुए। लाइन में लगे फरियादियों के बीच आपाधापी मची रही।
डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय से होना चाहिए। समीक्षा के दौरान शिकायतें लंबित पाई गई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों का प्रिंट आउट निकाल कर उसकी जांच करें। शिकायतों के निस्तारण का जवाब शासन को भेजा जाएगा। अधिकारी मौका मुआयना कर दो गवाह अपनी आख्या रिपोर्ट साथ लिखें तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना जरूरी है। हैंडपंपों को ठीक कराया जाए। जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी न हो।
इसके अलावा चकरोड पर मिट्टी डलवाने, राशन संबंधी शिकायतों तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। तहसील दिवस में दर्ज 105 शिकायतों में मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में सीडीओ अंकित कुमार गुप्ता, एसडीएम कन्ही सिंह, चकबंदी राजस्व अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।