{"_id":"593701214f1c1b97428b45e2","slug":"149677700818-khatauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप बंद होने से नागरिक बूंद बूंद पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप बंद होने से नागरिक बूंद बूंद पानी को तरसे
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नलकूप बंद होने से पानी के लिए तरसे
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते नलकूप बंद पड़ा है। भीषण गर्मी में नलकूप बंद होने से नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इतना ही नहीं नलकूप के कमरे में कुछ लोगों ने कब्जा करके अपना सामान रख दिया है। नागरिकों ने नलकूप को चालू कराने की मांग प्रशासन से की है।
कस्बा भोकरहेड़ी में पशु चिकित्सालय परिसर में नगर पंचायत का नलकूप कई वर्ष पूर्व लगा था। आज तक यह नलकूप नहीं चल सका है। नलकूप के कमरे में ताला लगा नहीं होने की वजह से इसमें असामाजिक तत्वों को आना जाना लगा रहता है। नलकूप के कमरे में रखा सामान के चोरी होने का खतरा बना हुआ है। नागरिक चांद खां व नदीम ने बताया कि रमजान माह में मोहल्ले के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। नागरिकों ने इसकी बार-बार शिकायत की, इसके बावजूद नलकूप आज तक नहीं चालू हो सका है।