फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्युत कटौती के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा

विद्युत कटौती के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा

Wed, 07 Jun 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा
बड़ौत/बिनौली। अंधाधुध विद्युत कटौती के विरोध में मंगलवार को नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि इस दौरान सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर के नेतृत्व में शहर के लोग बिजलीघर में एकत्र हुए और एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन किया। भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर ने कहा शासन से नगर में 22 से 24 और ग्रामीण आंचल मेें 18 से 20 घंटे सप्लाई देने के आर्डर है, लेकिन पिछले कई दिनं से नगर व क्षेत्र में अंधाधुंध अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कपिल तोमर ने कहा यदि लोगों को थोड़ी बहुत बिजली मिल भी रही है तो वह या तो लो-वोल्टेज में मिलती है या फिर हाई-वोल्टेज में। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसमें नतिन चौधरी, हैप्पी शर्मा, अंकित चौधरी, अंकुर, मोहित, गुड्डू तोमर, भूपेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, बिनौली क्षेत्र के बरनावा गांव के ग्रामीण ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें बसपा नेता ब्रहानंद जाटव, इनाम कुरैशी, चांद खा, विशाल जैन, जाकिर, सूरज, इस्लाम, हमीद खान, लतीफ, सलीम, अब्दुल, किरण पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed