{"_id":"5936ff014f1c1b984c8b456e","slug":"149677646418-baraut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की हड़ताल से लडखडाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की हड़ताल से लडखडाई व्यवस्था
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। सरकारी नीतियों के खिलाफ डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में नगर के चिकित्सकों ने मंगलवार को अपने अस्पताल बंद रखे और दिल्ली पहुंचकर रैली को समर्थन दिया। दूसरी तरफ चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा गई और इलाज कराने के लिए मरीजों को इधर-उधर भागना पड़ा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को आयोजित हड़ताल का नगर और क्षेत्र में असर देखने को मिला। अस्पताल और क्लीनिक बंद रहने से ग्रामीण आंचल से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद पड़े अस्पतालों के साथ मरीज खड़े होकर यह इंतजार करते रहे कि कब अस्पताल खुलेगा और अपने मरीज का इलाज होगा, लेकिन पूरे दिन यह स्थिति बनी रही। हड़ताल के चलते किसी भी चिकित्सक ने मरीजों की जांच नहीं की। जो मरीज पहले से अस्पतालों में भर्ती थे, संचालकों ने सिर्फ कर्मचारियों को निर्देश देकर उनकी देखरेख कराई। इस संबंध में आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुखमाल ने कहा चिकित्सा क्षेत्र में सरकार की गलत नीतियों सहन नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।