{"_id":"5936feec4f1c1bc24d8b456d","slug":"14967764431-baraut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिख रहा एंटी भूमाफिया अभियान का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिख रहा एंटी भूमाफिया अभियान का असर
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए एंटी भूमाफिया अभियान शुरू किया था, लेकिन बड़ौत तहसील क्षेत्र में यह नाममात्र को ही देखने को मिल रहा है। जबकि आए दिन तहसील मेें अवैध कब्जों की शिकायत जिला और तहसील प्रशासन को मिल रही है।
प्रदेश में योगी सरकार आते ही हर्ष की लहर दौड़ गई थी। खुशी भी क्यों न हो, योगी सरकार ने आते ही ग्रामीण आंचल मेें पूरे-पूरे दिन सप्लाई देने, बूचड़खानों को बंद कराने, छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमिया टीम का गठन व अवैध कब्जों को हटवाने के लिए एंटी भूमाफिया अभियान के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों में चाहे सब कुछ ठीक चल रहा हो, लेकिन एंटी भूमाफिया अभियान बड़ौत तहसील क्षेत्र में सिमट गया है, क्योंकि आए दिन ग्रामीण तहसील और जिला मुख्यालय पर सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत पहुंच रही है, लेकिन अधिकांश शिकायतें मात्र शिकायतें ही रह जाती है। क्षेत्रवासियों मेें पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर दांगी, महिपाल, शौकेंद्र, दीपक, राजवीर ने कहा बड़ौत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली अधिकांश सरकारी जमीनों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम दर्शन सिंह ने कहा लगातार अवैध कब्जा हुई जमीनों को चिन्हित कर उन्हें कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।