फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपर गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल के फार्म हाउस किया निरीक्षण

अपर गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल के फार्म हाउस किया निरीक्षण

Tue, 06 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अपर गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल के फार्म हाउस किया निरीक्षण
अपर गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल के फार्म हाउस किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो- 06एनजेडबी01आर
नजीबाबाद। अपर गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल नजीबाबाद के फार्म हाउस का भ्रमण कर फार्म हाउस में उत्पादित गन्ने का निरीक्षण किया।
अपर गन्ना आयुक्त मुरादाबाद आरपी यादव ने किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के फार्म हाउस का निरीक्षण किया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक रामवचन यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी आरसी शर्मा, एके चौधरी, नवीन सोती सहित मिल अधिकारियों के साथ चीनी मिल के गन्ना फार्म हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गन्ना पैदावार की सराहना की। उन्होंने मोथा घास की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। अपर गन्ना आयुक्त ने फार्म हाउस पर लगी छोटी पेड़ी को तत्काल खत्म करने की सलाह दी।

अपर गन्ना आयुक्त आरपी यादव ने निर्माणाधीन डिस्टलरी प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण से जुड़े अधिकारियों को तत्काल कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि डिस्टलरी प्लांट को जून में ही चलाना है। अपर गन्ना आयुक्त ने किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से बीते पेराई सत्र में चीनी उत्पादन के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed