{"_id":"5936f1cc4f1c1be0168b456e","slug":"14967730834-dhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के पेड़ से टकराने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के पेड़ से टकराने से चालक की मौत
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो,06
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। कालागढ़ रोड पत्थरवाला फार्म के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक की मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला मंझोली निवासी मृतक के पिता शकील अहमद ने बताया कि उनका पुत्र वकील अहमद (35) जामुनवाला पेट्रोलपंप से कार लेकर अफजलगढ़ आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पत्थरवाला फार्म के निकट पहुंचा। अचानक तेज गति के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिसमें चालक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस में बिना कोई कार्रवाई के शव अपने घर ले गए और सुपुर्देखाक कर दिया।