फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी को लेकर प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ

शादी को लेकर प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ

Wed, 01 May 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
शादी को लेकर प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ
- प्रेमी ने पास के अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

- हंगामे के बाद दोनों के परिजन शादी कराने हुए सहमत
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। दौराला में मंगलवार को शादी को लेकर प्रेमी प्रेमिका में विवाद हो गया। इससे गुस्साई प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख प्रेमी ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। बाद में दोनों पक्ष प्रेमी प्रेमिका की शादी कराने पर सहमत हो गए। युवती की हालत सुधरने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए।

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का काफी समय से पल्लवपुरम क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि मंगलवार को युवती प्रेमी से मिलने दौराला स्थित उसकी दुकान पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों दौराला फ्लाईओवर के पास पहुंच गए। इसी दौरान दोनों में शादी करने को लेकर कुछ विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध प्रेमी ने जान देने की धमकी दी। इससे गुस्साई प्रेमिका ने अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख प्रेमी ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में शादी कराने की बात पर सहमति बन गई। शाम को युवती हालत सुधरने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए। वहीं इस संबंध में एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed