{"_id":"5ca66f8ebdec2213eb738af8","slug":"141554411406-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा रोड का काम बीच में रुका, हंगामा हुआ तो मौके पर पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहटा रोड का काम बीच में रुका, हंगामा हुआ तो मौके पर पहुंचे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा रोड का काम बीच में रुका, हंगामा हुआ तो मौके पर पहुंचे अफसर
मेरठ। चुनाव के चलते रोहटा रोड निर्माण का कार्य रुक गया है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उधर बार-बार निर्माण कार्य रुकने से नाराज लोगों ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राजपाल सिंह का घेराव भी किया था। मामला सीएम तक पहुंचने पर आनन-फानन में पीडब्ल्यूडी के अफसर बृहस्पतिवार को रोहटा रोड पहुंचे और जेई को निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
गड्ढों में तब्दील रोहटा रोड को बनवाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक साल तक आंदोलन चलाया। जिसके बाद सड़क निर्माण के लिए शासन ने धन जारी किया। पीडब्ल्यूडी अफसरों के बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। लोगों की काफी जद्दोजहद के बाद एक माह की देरी से काम शुरू हुआ, लेकिन अब अफसरों की चुनाव में ड्यूटी लग जाने के कारण काम फिर बीच में ही रुक गया है। पिछले तीन दिनों से काम बंद पड़ा है ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं। लोगों ने बताया कि सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री से उड़ रही धूल से दिक्कत हो रही है साथ ही हादसे भी हो रहे हैं। इसी परेशानी को लेकर बुधवार को दुष्यंत रोहटा अपने साथियोें के साथ सीएम को ज्ञापन देने होटल ब्रावुरा पहुंचे। उन्होंने किसी माध्यम से ज्ञापन सीएम तक भिजवाया है। इसके बाद नाराज लोगों ने चीफ इंजीनियर राजपाल सिंह का घेराव करते हुए जल्द से जल्द काम शुरू कराने की मांग की।
लोगों की नाराजगी को देखते हुए बृहस्पतिवार को चीफ इंजीनियर ने अधीक्षण अभियंता अशोक अग्रवाल, अधिशासी अभियंता संजय प्रताप, असिस्टेंट इंजीनियर गोपाल स्वरुप, सहायक इंजीनियर शाकिर राव, जूनियर इंजीनियर केजी शर्मा के साथ मिटिंग की और स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम के साथ रोहटा रोड पहुंचे। चीफ इंजीनियर ने जेई विनय शर्मा को जल्द से जल्द ठेकेदार से बात कर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। हालांकि मामले की शिकायत सीएम से करने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई, जिसको लेकर उनकी लोगों से नोंकझोंक भी हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द निर्माण नहीं शुरू हुआ तो लोग फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान दुष्यंत रोहटा, नवाब सिंह लखवाया और सम्राट मलिक, अरुण मलिक, प्रमोद गोयल, सुशील कुमार, डॉ. शैलेंद्र, मोनू वर्मा, मोहर सिंह सैनी, प्रदीप ढाका, वीर सिंह सैनी, रविंद्र मलिक, राजेंद्र कश्यप, मोनू, सुनील, हरिंदर, महेंद्र सिंह, सूबेदार दिलबर लखवाया, राहुल चौधरी, नरेश शर्मा, अंकित गुप्ता, अनिल कुमार, मुन्ना यादव, ओमपाल ढाका, पंकज जयसवाल, सुनील, पप्पू सहारण आदि मौजूद रहे।