फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकारी संपति का राजनीतिक उपयोग नहीं करने के निर्देश

सरकारी संपति का राजनीतिक उपयोग नहीं करने के निर्देश

Fri, 29 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरकारी संपति का राजनीतिक उपयोग नहीं करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। लोकसभा चुनाव के चलते क्षेत्र में ग्राम सभाओं की सरकारी जगह पर किसी राजनीतिक दल के प्रत्याशी या नेता के समर्थन में कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। यदि ऐसा पाया गया तो इसके लिए ग्राम प्रधान या ग्राम सचिव जिम्मेदार होंगे। लोकसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप यह चेतावनी जारी की गई है।
सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में 29 और रोहटा ब्लॉक 42 में ग्राम पंचायतें हैं। इनमें ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कई तरह ही सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। अब लोकसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को जारी गाइड लाइन में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार प्रसार से जुड़े होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि सामग्री इन स्थानों पर नहीं लगेगी। जिसके चलते ऐसी सामग्री को हटाने के लिए अभियान भी चलाया जा चुका है। अब विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे चुनावी प्रचार प्रसार पर निगरानी रख रहा है। इसके लिए ग्राम सचिवों निगरानी की जिम्मेदारी गई है। उधर, चुनाव से पहले गांवों में उम्मीदवारों या नेताओं की ओर से धन, मदिरा सहित अन्य सुविधाओं के प्रलोभन से दूर रहने की हिदायत गई है।
विज्ञापन

ग्राम सभाओं की जमीन का चुनावी प्रचार प्रसार में प्रयोग न किया जाए। इसीलिए ग्राम सचिवों और प्रधानों को इस बारे में अवगत करा दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरा पालन कराया जाएगा। -कमलेश कुमार, एसडीएम मेरठ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed