{"_id":"5c9d1ecfbdec22145f5398bf","slug":"141553800911-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाउंट फीड न कराने पर होगा सट्टा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाउंट फीड न कराने पर होगा सट्टा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। सहकारी गन्ना समिति में अनपेड भुगतान की समस्या खत्म करने के लिए गन्ना विभाग में बैंक अकाउंट नंबर फीड नहीं कराने पर सट्टा बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने के लिए गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों का समिति में 72 लाख रुपये अधिक अनपेड ऐसे किसानों के हैं, जिन्होंने अपना बैंक खाता फीड नहीं कराया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त मेरठ मंडल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि गन्ना पर्यवेक्षकों के जरिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कराया जाए। खाता संख्या फीड कराई जाए। यदि कोई किसान अपनी खाता संख्या फीड नहीं कराता है तो उसका सट्टा बंद कर दिया जाए। सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऐसे किसानों का चिह्नित किया जा रहा है और उनसे संपर्क कर उन्हें जल्द से जल्द खाता संख्या फीड कराने के लिए कहा जाएगा।