{"_id":"5c9a8d69bdec2214720fb143","slug":"141553632617-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा काउंटर बंद मिला, जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा काउंटर बंद मिला, जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं भड़कीं, कहा-स्टाफ बैठा रहा, पर्चे नहीं बनाए
कर्मचारी के परिवार में मृत्यु होने पर बंद किया गया था पर्चा काउंटर
मेरठ। जिला अस्पताल में मंगलवार को पर्चा काउंटर पर हंगामा हो गया। महिलाओं ने तय समय से एक घंटे पहले ही पर्चा बनाने बंद करने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि स्टाफ अंदर बैठा है, मगर पर्चे नहीं बनाए जा रहे हैं।
दूसरी तरफ, जिला अस्पताल के स्टाफ का कहना था कि अस्पताल के एक कर्मचारी के परिवार में मृत्यु हो गई है, जिस कारण पर्चा काउंटर एक बजे बंद कर दिया गया है। अगर किसी को ज्यादा परेशानी है तो वह इमरजेंसी में जाकर दिखा सकता है। लेकिन महिलाओं की नाराजगी जारी रही। उनका कहना था कि यहां अक्सर ऐसा होता है। तय समय से पहले ही पर्चा काउंटर बंद कर दिया जाता है। गौरतलब है कि यहां पिछले दिनों ऑनलाइन पर्चे बनने बंद हो गए थे, हाथों से पर्चे बनाए जा रहे थे। इससे पर्चे बनने में ज्यादा समय लग रहा था। हालांकि अब फिर से ऑनलाइन पर्चे बनने शुरू हो गए हैं।