फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगा की गोद में पहुंचा शहीद विनोद का अस्थिकलश

गंगा की गोद में पहुंचा शहीद विनोद का अस्थिकलश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
गंगा की गोद में पहुंचा शहीद विनोद का अस्थिकलश
गंगा की गोद में पहुंचा शहीद विनोद का अस्थि कलश
विज्ञापन


मोदीनगर। कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला निवासी विनोद कुमार का अस्थि विसर्जन सोमवार को गढमुक्तेश्वर में गंगाघाट पर परिजनों द्वारा किया गया। शहीद के परिजन कार द्वारा अस्थि कलश लेकर गंगाघाट पहुंचे थे। घर में शहीद की आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उनके बेटे व अन्य लोगों ने आहुति दी।
कश्मीर के कुपवाड़ा के हिंदवाड़ा में बीते शुक्रवार को हुए आतंकी मुठभेड़ में कस्बा पतला निवासी सीआरपीफ जवान विनोद कुमार शहीद हो गए थे। रविवार को पतला स्थित आइटीआई के मैदान पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा कई बड़े राजनीतिक चेहरों व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। शहीद विनोद कुमार के आठ वर्षीय बेटे आरव ने अपने वीर पिता को मुखाग्नि दी थी। सोमवार सुबह शहीद विनोद के परिजन अस्थि कलश को कार द्वारा गढमुक्तेश्वर के गंगाघाट लेकर रवाना हुए। ब्रजघाट में शहीद की अस्थियों को विसर्जित किया गया। सोमवार को ही शहीद विनोद की आत्मा की शांति के लिए घर पर हवन का आयोजन किया गया। हवन में मुख्य रूप से विनोद कुमार के बेटे अंश ने हिस्सा लिया। हवन में परिवार के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में आहुति देकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहीद के परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी नीतू व भतीजी अनीता देर रात उसे याद करते हुए रोते रहे। सोमवार सुबह दोनों कुछ सामान्य हो सके। इसके अलावा सोमवार को गांव के आसपास के लोग शहीद के घर मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


विनोद और अजय की याद में बनेगा शहीद चौक
पतला डिग्री कॉलेज के प्रबंधन मंडल के लोगों ने पतला व बसा टीकरी गांव के दोनों शहीदों विनोद और अजय की याद में चौराहे का नाम शहीद चौक करने के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा है। सोमवार को आयोजित बैठक में उक्त फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेंद्र चिकारा ने बताया कि निवाड़ी से पतला व बसा टीकरी को जोड़ने वाली सड़कें आमने- सामने हैं। वर्तमान में इस चौराहे को कांटे का चौराहा कहा जाता है। गत पंद्रह दिनों में दोनों गांवों के दो जांबाज बेटों ने अपनी शहादत दी है। इस लिए समिति ने उक्त चौराहे का नाम शहीद चौक रखे जाने के संबंध में शासन के पास प्रस्ताव भेजा है। मीटिंग में योगेंद्र पतला, आईटीआई के प्रबंधक गजेंद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गांव के लोग चाहते हैं कि गांव की सड़क को शहीद विनोद कुमार का नाम दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed