{"_id":"5c7f75cdbdec221405599ca2","slug":"141551857101-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी माह में मिले 4 अज्ञात शव, कोई शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी माह में मिले 4 अज्ञात शव, कोई शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी माह में मिले 4 अज्ञात शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
मुरादनगर। थानाक्षेत्र में फरवरी माह में अलग -अलग जगह चार अज्ञात शव मिले थे, जिसमें एक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बदमाश हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए मुरादनगर क्षेत्र को सुरक्षित मान हैं। 28 फरवरी को दुहाई गांव के जंगल में एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। 18 फरवरी को हाईवे पर मोरटा गांव के पास सड़क किनारे एक 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने सड़क हादसा बताया था। 11 फरवरी को दुहाई गांव के जंगल में एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। इसके अलावा 6 फरवरी को शहजादपुर मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी आशंका जताई गई थी कि हत्या के बाद शव लाकर फेंका गया है। पुलिस एक माह में मिले चार अज्ञात शव में किसी की शिनाख्त नहीं करा सकी है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मिलने वाले अज्ञात शवों की गश्ती बनाकर विभिन्न थानों में भेजी जाती है। वहीं आसपास के गांवों में सूचना भेजकर शिनाख्त की कोशिश की जाती है।
---------