फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजनौर: हादसे में 4 की मौत, 7 घायल

बिजनौर: हादसे में 4 की मौत, 7 घायल

Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
kapil  kumar कपिल kapil
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर: हादसे में 4 की मौत, 7 घायल
हादसे में बुझा घर का चिराग
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित बहसूमा क्षेत्र के मोड़ खुर्द के पास हुए सड़क हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों में मेरठ में भर्ती कराया गया है। हादसे में बिजनौर निवासी अख्तर के घर का चिराग बुझ गया। अख्तर का बेटा सुहेल पांच बहनों का इकलौता भाई था। अपने नाना के साथ वह दिल्ली रिश्तेदारी में परिजनों को छोड़कर कार से लौट रहा था। सुहेल के साथ हादसे में उसके नाना की भी जान चली गई। बाकी लोग कार में रास्ते से सवार हुए थे। कार सवारों ने उन्हें मंडावली तक छोड़ने के लिए कार में बैठा लिया था। मंडावली के रहने वाले ससुर और पुत्र वधू की भी हादसे में मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक हादसे में बाद फरार है। मामले की रिपोर्ट अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बहसूमा थाने में दर्ज कराई गई है।
बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान में मेरठ की चुंगी के पास रहने वाले खुर्शीद अहमद मोहल्ला जाटान में रहने वाले अपने 20 साल के धेवते सुहेल के साथ सोमवार को सुहेल की मां और बहनों को दिल्ली छोड़ने गए थे। उन्हें वहां छोड़कर खुर्शीद और सुहेल बिजनौर लौट रहे थे। कार बिजनौर में मेरठ की चुंगी निवासी बिट्टू की थी। मोहन नगर के चौराहे पर कार चालक बिट्टू को कुछ सवारी खड़ी दिखाई दीं। बिट्टू ने मुंबई में रहने वाले मंडावली के एक परिवार को कार में बैठा लिया। चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चों के साथ कार में सवार हुए। उन्हें घर तक छोड़ने की बिट्टू ने जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बिट्टू ने खुर्शीद और सुहेल को बिजनौर छोड़कर बाकी लोगों को मंडावली ले जाने की बात कही थी। बहसूमा के पास मोड़ खुर्द पर ट्रक से कार की टक्कर हो गई। जिसमें खुर्शीद और सुहेल के अलावा मंडावली निवासी अहसान की पत्नी हिना और हिना के ससुर अशरफ की मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर बिजनौर नगर पालिका के चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मंगलवार को सभी मृतकों के शवों को मेरठ में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सुहेल का पिता अख्तर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। सुहेल पांच बहनों का इकलौता भाई था। सुहेल की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चालक बिट्टू भी घायल है। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 टायरा ट्रक बना काल
बहसूमा (मेरठ)। मोड़ खुर्द के पास सोमवार रात हुए जाइलो कार व 22 टायरा ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत बहुत भीषण थी। पीड़ित परिवार सोमवार रात मुंबई से दिल्ली आया था। यह परिवार जाइलो कार से घर मंडावली-बिजनौर लौट रहा था। कार में सवार मंडावली निवासी अशरफ पुत्र बशीर, सावेज पुत्र बशीर, हिना पत्नी अहसान, हाजी खुर्शीद पुत्र मुंशी, सुहेल पुत्र खुर्शीद, अब्दुल रसीद, जिकरा, मिशवा पुत्र अहसान, नीशू पत्नी बशीर, नाजिर पुत्र बशीर, बेबी पत्नी असलम सवार थे। कार को कयूम उर्फ बिटटू निवासी बसी कला -बिजनौर चला रहा था। मेरठ- पौड़ी राजामार्ग पर मोड़ खुर्द के पास जाइलो कार व सामने से आ रहे 22 टायरा ट्रक की हुई भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भिजवाया। हादसे में अशरफ, हिना, सुहेल, खुर्शीद की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों में बेबी, जिकरा, साहवेज, नाजिश, अनिसा तथा चालक कयूम उर्फ बिटटू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक संख्या एचआर 55 के 4355 के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट मृतक अशरफ के भाई असलम पुत्र बशीर ने दर्ज कराई है। वहीं, थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज का कहना है कि ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


घटनास्थल के आसपास हो चुके कई बडे़ हादसे
बहसूमा (मेरठ)। सोमवार रात को जिस स्थान पर हादसे की घटना घटी है उस स्थान के 100 मीटर के आसपास कई विभत्स घटनाएं हो चुकी हैं। करीब डेढ़ साल पहले मुजफ्फरनगर के छपार निवासी रजत त्यागी की स्विफ्ट कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार में इकलौते पुत्र रजत त्यागी की हादसे से एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह शादी में मिली कार से मेरठ जा रहा था। इसके अलावा 43 दिन पूर्व डस्टर कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई थी। इसमें बिसरख निवासी इकलौता विशाल 22 वर्ष पुत्र मुकेश व उसका साथी अभिषेक 19 वर्ष पुत्र सुशील निवासी रेवड़ी मुरादनागर की हादसेे मेें मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed