{"_id":"5c6db7e8bdec2232285b15b3","slug":"141550694376-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं बढ़ी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं बढ़ी आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के बच्चों को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में राहत
- सीबीएसई ने जारी किया आदेश
- मनचाहे शहर में सेंटर ले सकते हैं शहीदों के बच्चे
- 28 फरवरी तक छात्र स्कूल के जरिए भेज सकते हैं रिक्वेस्ट
मेरठ। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के बच्चों को सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं से राहत दी है। सीबीएसई ने बुधवार का इसका आदेश जारी कर दिया। सीबीएसई के अनुसार वायु सेना, मिलेट्री और पैरा मिलेट्री फोर्स व अन्य सेना के जवान जो आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हैं उनके बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में रिलेक्सेशन मिलेगा। बोर्ड ने कहा कि शहीदों के बच्चे 28 फरवरी तक स्कूल के जरिए संबंधित रीजनल कार्यालय में अपनी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। ताकि समय रहते उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल जाए। बोर्ड ने शहीदों के दसवीं, बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे अगर अपना बोर्ड परीक्षा का सेंटर बदलवाना चाहते हैं तो बदलवा सकते हैं। अगर छात्र किसी अन्य शहर में परीक्षा केंद्र करवाना चाहते हैं तो दूसरे शहर में उनको परीक्षा केंद्र दिया जाएगा। अगर ये छात्र अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा से वंचित रह गए हैं तो 10 अप्रैल तक कभी भी प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकते हैं। अगर छात्र उक्त तिथि के बजाय किसी दूसरी तारीख पर पेपर देना चाहते हैं, तो बोर्ड उन्हें यह सुविधा भी प्रदान करेगा। छात्रोें को अपनी रिक्वेस्ट स्कूल के जरिए 28 फरवरी तक संबंधित रीजनल ऑफिस में भेजनी होगी।
शहीद प्रदीप के बेटे की है बोर्ड परीक्षा
मेरठ मंडल के शामली निवासी सीआरपीएफ के जवान प्रदीप 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हो गए। शहीद प्रदीप के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सिद्धार्थ गाजियाबाद में सीबीएसई स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र है। सिद्धार्थ की वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं चल रही हैं। 12वीं क क्षा के बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। छोटा बेटा विजयंत 9वीं कक्षा का छात्र है।