फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-करनाल हाईवे के चौडीकरण के विरोध में दबथुवा में पंचायत

मेरठ-करनाल हाईवे के चौडीकरण के विरोध में दबथुवा में पंचायत

Sat, 02 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे के चौडीकरण के विरोध में दबथुवा में पंचायत
कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण के विरोध में शुक्रवार को दबथुवा में एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव संजय चौधरी भी शामिल हुए। दबथुवा व नानू गांव के करीब ढाई सौ की संख्या में लोगों के मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। उन्हें यदि तोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।

दबथुवा गांव स्थित धर्मशाला में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक पंचायत हाईवे के चौड़ीकरण के विरोध में आयोजित की गई। आयोजित पंचायत में युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी भी शामिल रहे। ग्रामीणों ने अपने-अपने विचार रखे। हाल ही में मेरठ करनाल हाईवे पर नानू मेें जाम भी इसी समस्या को लेकर लगाए जाने की बात कही। एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिस पर एसडीएम के द्वारा मामला एनएचआई को भेजने की बात कही थी, ग्रामीणों को उसके बाद भी मकानों के टूटने का डर सता रहा हैं। इस मामले में संजय चौधरी ने अपना अगला कदम बताया कि जल्द ही कमिश्नरी पर इस मामले को लेकर घेराव किया जाएगा। ग्रामीण गांव में ओवरब्रिज या फिर बाईपास निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। आयोजित पंचायत में रामबोस मलूक, वेदप्रकाश, कृष्णपाल, अनिल, पंकज, विनोद, मोनू गुप्ता, जगन सिंह, मास्टर राजकुमार, सचिन सुंदरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed