{"_id":"5c54aa42bdec227368421c3c","slug":"141549052482-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, हंगामा
फोटो
माधवपुरम गेट के सामने हुआ हादसा
गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड पर लगाया जाम, ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश
दिन में नो एंट्री के समय ट्रांसपोर्ट नगर गेट तक पुलिस ने दी थी ट्रकों के लिए छूट
मेरठ। दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के सामने शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची ब्रहमपुरी पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के बागड़ियान मोहल्ला निवासी बनवारी लाल की पत्नी प्रेमवती (70) शुक्रवार शाम चार बजे दिल्ली रोड पर डिवाइडर पार कर घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान अवैध कट से मुड़कर परतापुर तिराहे की तरफ जा रहे एक ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने ट्रक का पीछा किया तो आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और हंगामा कर नारेबाजी कर दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ब्रजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इंस्पेक्टर ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई की बात की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
नो एंटी में टीपीनगर तक दी थी छूट
शहर में दिल्ली रोड पर सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। पिछले 15 दिन में रोडवेज बसों से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि शुक्रवार को ट्रक ने महिला की जान ले ली। 25 दिसंबर 2017 को ट्रैफिक पुलिस ने शहर में दिन के समय भारी वाहनों पर रोक लगाते हुए नो एंट्री को लागू करा दिया था। लेकिन बाद में ट्रांसपोर्टर धरने पर उतर आए और टीपीनगर तक ट्रकों के लिए राहत मांगी। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर एक बजे से तीन बजे और शाम पांच बजे से आठ तक भारी वाहनों के लिए यह छूट दी थी कि वह सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकते हैं ट्रांसपोर्ट नगर से शहर की तरफ नहीं जायेंगे।
विज्ञापन
अवैध कट से मुड़ते हैं ट्रक
दिल्ली रोड पर टीपीनगर के सामने अवैध कट से ट्रक मुड़ते हैं। इस कट से जाम की समस्या भी सबसे अधिक रहती है। इस कट से रांग साइड ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर तक जाते हैं।