फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएच-58 पर वनवे होते ही बनेगी जाम की समस्या

एनएच-58 पर वनवे होते ही बनेगी जाम की समस्या

Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एनएच-58 पर वनवे होते ही बनेगी जाम की समस्या
एनएच-58 पर वनवे होते ही बनेगी जाम की समस्या
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर एनएच-58 से भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद गढ़ रोड, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे केअलावा मेरठ पौड़ी मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इससे वहां जाम की स्थिति बन जाएगी। सबसे ज्यादा भारी वाहन पुलिस के लिए मुसीबत बन सकते हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में कांवड़िए एनएच-58 से होकर निकलते हैं। इससे आसपास के जिलों में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। पुलिस के प्लान में 31 जुलाई से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। एक अगस्त से हाईवे पर वनवे व्यवस्था कर दी जाएगी। 4-5 अगस्त से दिल्ली देहरादून हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। वहीं अफसरों का कहना है कि कांवड़ियों की संख्या और मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों की भीड़ को देखकर डायवर्जन, वनवे और हाईवे बंद की तारीख में फेरबदल किया जा सकता है। हालांकि पुलिस अफसरों ने 28 जुलाई से हाईवे को लेकर तैयारी पूरी की है।
विज्ञापन


रोडवेज बसों का यहां बढ़ेगा दबाव
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जाना है। ऐसी बसें कमिश्नरी आवास चौराहे से यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से सोहराबगेट बस अड्डे जा सकेंगी। वहीं तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड, किठौर से हापुड़ होते हुए जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर की तरफ से आने वाली बसें जिन्हें हरिद्वार जाना है। ऐसी बसें हापुड़ से मेरठ और कमिश्नरी आवास चौराहे से मवाना रोड होेते हुए बिजनौर के रास्ते हरिद्वार जा जा सकेंगी।
देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर गढ़ मुरादाबाद की ओर जाना है। वे मीरापुर, मवाना होकर कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी, गढ़ रोड से जा सकेंगी।
मुुरादाबाद, गढ़ की तरफ से आने वालीं रोडवेज बसें जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहा, मवाना, बहसूमा, मीरापुर के रास्ते जा सकेंगे।

यहां रहेगा भारी वाहनों का
मुरादाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है। इन वाहनों को किठौर से किला परीक्षतगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मवाना, मीरापुर, बिजनौर के रास्ते जा सकेंगे।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मवाना से परीक्षितगढ़, किठौर होकर जा सकेंगे।
शहर में किसी भी प्रकार के भारी वाहन की एंट्री नहीं होगी। मवाना रोड पर मसूरी चेक पोस्ट, हापुड़ रोड पर खरखौदा और गढ़ रोड पर किठौर से मेरठ शहर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आ सकेगा।

शहर के बाहरी प्वाइंट पर होगी परेशानी
दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डे पर कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेगा। भैसाली बस अड्डे को गढ़ रोड पर सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के लिए आने जाने वाली रोडवेज बसें सोहराबगेट से ही संचालित होंगी। मवाना बस अड्डे को शहर से बाहर मवाना रोड पर गंगानगर थाने के पास शिफ्ट कर दिया जाएगा। मवाना और बिजनौर के लिए आने जाने वालीं प्राइवेट बसें गंगानगर थाने के पास से संचालित होंगी। बागपत बस अड्डा बागपत रोड पर फ्लाईओवर के पास शिफ्ट किया जाएगा। बागपत के लिए बसें फ्लाईओवर के पास से ही संचालित होंगी। बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसें रोहटा रोड बाईपास से चलेंगी। सरधना व शामली के लिए चलने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें कंकरखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर से चलेंगी। हापुड़ रोड पर हापुड़, बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें एल ब्लॉक पुलिस चौकी से चलेंगी।


बुलंदशहर हाईवे पर चल रहा है चौड़ीकरण का काम
मेरठ हापुड़ और बुलंदशहर केबीच हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बीच में कई स्थानों पर पहले से ही वनवे व्यवस्था है। ऐसे में हापुड़-बुलंदशहर रोड पर भी परेशानी बनेगी। जबकि कई जिलों के लिए यहां से पैदल कांवड़िये भी निकलते हैं। जबकि सड़क किनारे की साइड भी निर्माण कार्य केचलते पैदल चलने के लिए नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed