फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानो की बदहाली को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

किसानो की बदहाली को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
किसानो की बदहाली को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
किसानों की बदहाली को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। किसानों की आर्थिक दशा सुधारने, संत स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद की जान की रक्षा और गंगा मां की स्वच्छता कायम रखने की मांग को लेकर बुधवार को किसान विचार मंच के बैनर तले कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। मंच के संयोजक मानवेंद्र वर्मा ने कहा कि किसानों की आर्थिक दशा वर्तमान में बहुत खराब है। देश में प्रदूषण एवं गंगा मां की स्वच्छता के लिए आंदोलन चलाने वाले संत स्वामी ज्ञान स्वरूप सानन्द (प्रो.जी.डी.अग्रवाल) का शरीर व आत्मा देश का गौरव है। गंगा की स्वच्छता के लिए संकल्प लेकर अपनी जान की परवाह किए बगैर आंदोलन कर रहे प्रो.जी.डी.अग्रवाल की जान को खतरा पैदा हो गया है। संयोजक ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांग की है कि संत स्वामी ज्ञान स्वरूप की जान की रक्षा की जाए व किसानों की दशा सुधारने के लिए कारगर कदम उठाएं जाएं। गांव में रहने वाले 60 वर्ष से ऊपर के नागरिक को 5000 रुपये माह पेंशन दी जाए। इन सभी मांगों को लेकर मंच की तरफ से एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को दिया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रो.राजकुमार त्यागी, आजाद शत्रु, जितेंद्र धामा, ओमपाल राठी, राम कुमार प्रधान, अंकित चौधरी, डी.पी.सिंह, अशोक पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed