फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुभारती विवि में आयोजन

सुभारती विवि में आयोजन

Mon, 09 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सुभारती विवि में आयोजन
संस्कृति को मजबूत कर रहे शैक्षणिकसंस्थान
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर सुभारती में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया छात्रों को संबोधित
शहीदी माह की गोल्डन कार्ड योजना लागू करेगी सरकार, डॉ.अमृत कौर गर्भवती महिला योजना शुरू

मेरठ।
शिक्षा संस्थान देश की संस्कृति को मजबूती प्रदान कर युवाओं को दिशा दे रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और संस्कार दोनों समानांतर होते हैं। बढ़ती आबादी को रोकने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही।
रविवार को स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के सरदार पटेल प्रेक्षागृह में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और उनकी पत्नी डा. नीता सिंह ने किया। विवि के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज, सुभारती अस्पताल के डा. कृष्णा मूर्ति ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने विवि पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी। बोधिवृक्ष का दर्शन किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा सुभारती विवि स्वामी विवेकानन्द के मानवतावाद और भगवान बुद्ध के शुचितावाद के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है। स्ववित्त पोषित होने पर भी संस्था विकास कर सकती है। विवि के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण ने कहा कि सुभारती चिकित्सालय में इस माह जन्मी कन्याओं को गोल्डन कार्ड दिया गया है। कार्ड से इन बच्चियों को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी। कम्युनिटी मेडिसन के हेड डा. राहुल बंसल ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए नारी सशक्तिकरण, परिवार नियोजन गरीबी उन्मूलन पर बल देने की जरूरत बताई। संचालन डा. नीरज कर्ण सिंह ने किया। यहां प्रतिकुलपति डा.डीसी सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार, सुनील भराला, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव, निदेशक डॉ. अस्थाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का शुभारंभ व सम्मान
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सुभारती अस्पताल की महत्वपूर्ण योजना डा. अमृत कौर गर्भवती महिला योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली स्त्रियों के लिए डिलीवरी नि:शुल्क रखी गई है। एंटी नेटल नौ माह के लिए चेकअप पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये रख गया है। नार्मल डिलीवरी 500 रुपये एवं ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी 1500 रुपये है। सुभारती लॉ कॉलेज के प्राचार्य डा. वैभव गोयल भारतीय को 39 बार, रविन्द्र कुमार को 15, नरेश को 12, राजकुमार सागर को 12 बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डा. निखिल श्रीवास्तव को लगभग 618 मेडिकल कैंप लगाने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed