फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   600 डिग्री तापमान,60 मीटर दूर पिघल गये वाहनों के डिपर

600 डिग्री तापमान,60 मीटर दूर पिघल गये वाहनों के डिपर

Mon, 28 May 2018 02:27 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
600 डिग्री तापमान,60 मीटर दूर पिघल गये वाहनों के डिपर
मेरठ। फायर एक्सपर्ट की मानें तो शनिवार रात जलते टैंक के पास का तापमान 450-500 डिग्री के बीच था। रविवार को दिन में यह तापमान 600 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

एफएसओ मुकेश कुमार ने बताया कि वह विदेश में ट्रेनिंग करने के अलावा आग की कई बड़ी घटनाओं पर पहुंचे। लेकिन यह उनके कार्यकाल की सबसे भीषण आग थी। रविवार दोपहर जब तापमान का आकलन किया गया तो टैंक के पास 400 से 600 डिग्री तापमान था। टैंक से करीब 70 मीटर दूरी पर भी तापमान दिन के समय 80 से 90 डिग्री था। दमकल गाड़ियों को भी टैंक से 70 मीटर दूरी पर खड़ा किया था। जबकि हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन की लिफ्ट से जो जवान आग बुझा रहे थे, उनकी दूरी टैंक से करीब 80 मीटर की थी। किसी भी स्थिति में 60 मीटर दूरी से आग की तरफ नहीं जाया गया। फायर कर्मियों और जवानों पर अलग से लगातार पानी की बौछारें की जा रही थीं। उसके बाद भी 60 मीटर दूर खड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ियों की लाइटें पिघल गई थीं। टायरों पर भी खतरा था। शनिवार दोपहर से जो गाड़ी स्टार्ट हुई थी उन गाड़ियों पर लगातार पानी डालकर ठंडा किया जा रहा था।
विज्ञापन

अल्कोहल से भरे टैंक की चादर 10 एमएम की थी, जिसे पिघलने में ज्यादा समय नहीं लगा। डिस्टलरी में हुए ब्लास्ट के बाद रविवार को 100 मीटर तक शीशे, दरवाजे और लाइटें टूटी हुई मिलीं। दमकल गाड़ियों में जहां भी प्लास्टिक थी, वह पिघल गई। जितनी दूर से फायरकर्मी आग बुझा रहे थे यदि उनके कपड़े गीले नहीं होते तो एक मिनट में ही वह चक्कर खा जाता या उसके कपड़ों में आग लगने का खतरा था। 600 डिग्री तापमान ने अल्कोहल के अन्य सभी टैंकों की चादर को लाल कर दिया। अल्कोहल की आग 100 डिग्री तापमान पर पेट्रोल से ज्यादा भीषण हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
आग बुझाने में जुटे जवानों और फायर कर्मियों पर की जा रही थी पानी की बौछारें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed