फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में छात्र ने लगाए रैगिंग के आरोप, कपड़े उतरवाते हैं सीनियर

कैंपस में छात्र ने लगाए रैगिंग के आरोप, कपड़े उतरवाते हैं सीनियर

Sun, 08 Apr 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
कैंपस में छात्र ने लगाए रैगिंग के आरोप, कपड़े उतरवाते हैं सीनियर
कैंपस में रैगिंग के आरोप, रजिस्ट्रार ने जांच बैठाई
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में रैगिंग के आरोपों को लेकर छात्र और उसके साथियों ने रजिस्ट्रार का घेराव कर हंगामा किया। रजिस्ट्रार ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने रैगिंग की घटना से इंकार किया है।

यूनिवर्सिटी के आरके सिंह हॉस्टल के कमरा नंबर 59 में रहने वाला सिंह रणधीर सर छोटूराम कॉलेज में एजी फर्स्ट ईयर का छात्र है। उसका आरोप है कि शुक्रवार देर रात जब वह हॉस्टल की तरफ जा रहा था तो रास्ते में एजी सेकेंड ईयर का छात्र प्रतीस कुमार रैगिंग करने लगा। विरोध करने पर प्रतीस ने एजी फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि रात में भी ये छात्र आए दिन रैगिंग करते हैं। छात्रों के कपड़े तक उतरवाए जाते हैं। मैस में जो वे कहते हैं वो ही होता है। शनिवार को रणधीर व छात्रों ने रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव से इस मामले में आरोपी प्रतीस कुमार, विशाल सैनी, आयुष, आशीष और सचिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में रैगिंग का मामला सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


खास बातें:
पुलिस ने किया मारपीट की धारा में केस दर्ज, रैगिंग से इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed