फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रों को कंट्रोल करने के लिए बनाया प्लान

छात्रों को कंट्रोल करने के लिए बनाया प्लान

Sun, 08 Apr 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को कंट्रोल करने के लिए बनाया प्लान
उपद्रवियों से दूरी बनाएं कैंपस-कॉलेज के छात्र
विज्ञापन

मेरठ। दो अप्रैल को उपद्रवियों ने शहर में बवाल काटा। दलित आंदोलन में सीसीएसयू और मेरठ कॉलेज के छात्र भी थे। आंबेडकर जयंती पर कैंपस-कॉलेज के छात्रों को उपद्रवी फिर से उकसाकर बवाल करा सकते हैं। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने कैंपस-कॉलेज के छात्रों को बुलाकर नौ अप्रैल को मीटिंग करने की प्लानिंग बनाई है।
आंबेडकर जयंती पर कैंपस और कॉलेज के छात्र उपद्रवियों से दूरी बनाकर रखें, इसे लेकर पुलिस ने प्लान बनाया है। एसएसपी ने सीसीएसयू के कुलपति, मेरठ कॉलेज प्राचार्य सहित शहर के कई कॉलेज के प्राचार्यों से फोन पर बात की। एसएसपी ने शांति व्यवस्था का हवाला देकर छात्रों व छात्रनेताओं के साथ मीटिंग करने को कहा। जिसमें नौ अप्रैल को मेरठ कॉलेज के कमेटी हॉल में मीटिंग होना तय हुआ है। मीटिंग में एसएसपी, प्राचार्य, चीफ प्रॉक्टर, चीफ वार्डन और छात्रसंघ पदाधिकारी के साथ छात्र भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उपद्रवी से लिया था मुकाबला
पुलिस ने बताया कि दो अप्रैल को कंकरखेड़ा बाईपास पर कई जगह पुलिस ने छात्रों की मदद से उपद्रवियों का मुकाबला किया। उपद्रवियों से दूरी बनाकर छात्र पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंगे। जिससे हर स्थिति से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
एसएसपी और प्राचार्य लेंगे छात्रों की मीटिंग
नौ अप्रैल को मेरठ कॉलेज के मीटिंग होनी तय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed