{"_id":"5ac7d7dd4f1c1bc5618b5dcf","slug":"141523046365-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज कंट्रोल को नामजदगी दूर करने में लगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज कंट्रोल को नामजदगी दूर करने में लगे भाजपाई
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैमेज कंट्रोल को नामजदगी दूर कराने में लगे भाजपाई
मेरठ। दो अप्रैल को हुए दलित आंदोलन की हिंसा के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए भाजपा के दलित नेता सक्रिय हो गए हैं। इस हिंसक आंदोलन में हुई नामजदगी को लेकर ये भाजपा नेता लगातार पुलिस अधिकारियों से मिलकर पहले निष्पक्ष जांच कराने और फर्जी नामजदगी को बाहर करने की मांग कर रहे हैं।
शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भारतीय दलित विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आईजी जोन से मिला। डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि 2 अप्रैल की घटना बहुत दुखद है, लेकिन इसमें कुछ फर्जी नामजदगी हुई है। पुलिस ने बड़ी संख्या में छात्रों को भी नामजद किया है, यदि उन पर केस चलता है तो उनका भविष्य चौपट हो जायेगा। जबकि उनका इस आंदोलन से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में इन निर्दोष युवकों का नाम एफआईआर से बाहर किया जाये। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लीलापत एडवोकेट, संगीता सिंह, गौतम सिंह, सतीश कुमार दलित, जगपाल बौद्ध, बिजेंद्र सागर व राजेंद्र प्रेेमी मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को भी भाजपा के दलित नेताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीजी से मिला था। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने दलित नेताओं को अब आगे किया है, ताकि इस दौरान हुए डैमेज को कंट्रोल किया जा सके।