फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उद्योग बंधु बैठक

उद्योग बंधु बैठक

Thu, 15 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
उद्योग बंधु बैठक
उद्योगपुरम में मूलभूत सुविधाओं की कमी कब होगी दूर
विज्ञापन

मेरठ। इंवेस्टर्स समिट से लौटे उद्यमियों के साथ निवेश को धरातल पर उतारने व औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को दूर कराने के लिए बैठक हुई। बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक में उद्यमियों ने विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल स्टेट, औद्योगिकक्षेत्र दिल्ली रोड की समस्याएं रखीं। उद्यमियों ने चैंबर कॉमर्स रोडवेज के सामने रोडवेज बसों के कारण जाम लगने की समस्या बताई। डीएम ने एआरएम को बसों की पार्किंग सुधरवाने का आदेश दिया। फिटकरी मावाना में भूमि पर अवैध कब्जा, संजय वन में बाह़्य विकास शुल्क जमा के बाद भी सड़क न बनने, परतापुर से शताब्दीनगर नाले को साफ कराने, कैंची उद्योग लोहिया नगर में छूटे विकास कार्य कराने, चौकी स्थापना की मांग उठाई। डीएम ने 25 मार्च से चौकी बनाने का आदेश दिया। जीएम डीआईसी को टीम गठित कर औद्योगिक क्षेत्रों में सर्वे करने का आदेश दिया। बैठक में मैसर्स प्यारे लाल कोयर प्रोडेक्ट प्राईवेट लि0 ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बिना किसी ऐगीमेंट के जुलाई माह से विद्युत लोड बढाकर बिल भेजा गया है लेकिन उनके द्वारा विद्युत ऐग्रीमेंट अक्टूबर में किया गया इस पर डीएम विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सर्वे कर बिल में नियमानुसार संशोधन करें। उद्यमी निवेश मित्र पोर्टल से 19 विभागों की एनओसी, क्लीयरेंस ले सकते हैं।ऑनलाइन फीस जमा होगी। सूचनाएं भी उपलब्ध रहेंगी। बागपत रोड के नाले के लिए एनएचएआई की एनओसी मिल गई है, शीघ्र ही नाला निर्माण शुरू होगा। उद्यमी कमल ठाकुर ने वेरय हाउस की समस्या रखी। औद्योगिक क्षेत्र में चकरोड, सरकारी जमीन पर स्वामित्व देने की प्रक्रिया सरल हो। 50 एकड़ के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल स्टेट को जिला पंचायत अधिग्रहित करे और नगर निगम की तरह सुविधा दे। बाह्य विकास शुल्क की दरों को पुरानी औद्योगिक नीति के अनुसार आधा किया जाए। औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तारीकरण के लिए यूपीएसआईडीसी पांच सदस्यीय कमेटी गठित करे। समिट में पास हुए निवेश प्रस्तावों को पूरा करने के लिए उद्यमी पंजीयन कराएं, कोई समस्या हो तो जिला उद्योग केंद्र में संपर्क करें। संचालन उपायुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने किया। मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी, उद्यमी एमएस जैन, कमल ठाकुर, डा0 सौरभ सिंह, सतीश बंसल, शरीफ अहमद, नितिन गोयल, अरूण कुमार महाजन, पंकज जैन, नवीन मित्तल, संजीव महाजन एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खास बातें:
- जिलाधिकारी कार्यालय में हुई उद्यमियों के साथ बैठक
- उद्यमियों ने रखी सफाई, जल भराव की समस्या










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed