{"_id":"5a0218984f1c1baf678ba0ea","slug":"141510086808-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में ड्यूटी लगाने से मेडिकल स्टाफ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में ड्यूटी लगाने से मेडिकल स्टाफ नाराज
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी से मेडिकल का स्टाफ नाराज, हड़ताल की चेतावनी
मेरठ। नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाने से मेडिकल के चिकित्सक और स्टाफ नाराज हैं। कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुभाष सिंह से मिले और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए ड्यूटी से मुक्त करने के लिए आला अधिकारियों से वार्ता करने को कहा।
कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी, फार्मासिस्ट एसोसिएशन केअध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संयोजक रवि शंकर, नर्सिंग व अन्य स्टॉफ ने इसकी शिकायत की है। उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि कार्यवाहक प्राचार्य ने चुनाव आयोग को भी इस संबंध में लिख दिया है और स्टाफ की नाराजगी से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि स्टाफ ने हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी है। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि 11 दिसंबर 2007 के सर्कुलर के मुताबिक उन्हें चुनाव ड्यूटी में छूट मिली हुई है। यह सर्कुलर अभी तक रद नहीं किया गया है। इस संबंध में न्यायालय का भी आदेश है। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी लगा दी गई है।