{"_id":"59adc3f64f1c1b11278b5281","slug":"141504560118-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला सड़क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला सड़क अभियान
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे, जनता हो रही परेशान
मेरठ। प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त करना भले ही सरकार की प्राथमिकता में शामिल हों, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। शहर में दो माह पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए खर्च किए गए करोड़ों रुपये बारिश के पानी के साथ बह गए। जिन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया गया और शासन को रिपोर्ट भेजकर वाहवाही लूटी गई, उन सड़कों को इस समय बुरा हाल है। इससे लोगों का बुरा हाल है।
अमर उजाला ने मई और जून माह में भी टूटी सड़कों को लेकर अभियान चलाया था। जिसके बाद नगर निगम, एमडीए, आवास विकास और पीडब्लूडी ने कुछ सड़कों का चयन किया और उनको गड्ढा मुक्त कराया, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। यही कारण है कि अब दो माह में ही सड़कें फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। शहर के प्रमुख मार्ग बच्चा पार्क से कचहरी, मेरठ कॉलेज से एसएसपी आवास मार्ग, खिर्वा रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड सहित सभी मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हैं।
शहर में पीडब्लूडी की दिल्ली रोड, हापुड़ रोड है। वह पूरी तरह सही है। अगर कहीं पर गड्ढा है तो उसको ठीक कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बागपत रोड एनएचएआई को दे दी गई है। उसका रखरखाव वही विभाग करेगा। रोहटा रोड को पीडब्लूडी का निर्माण खंड को बनाने की तैयारी में है। अधिकतर टूटी सड़कें दूसरे विभागों की हैं। प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी।
विज्ञापन
खास बात
दो पहले शहर की सड़कों को किया गया था गड्ढा मुक्त, अब फिर से हो गया बुरा हाल